बाराबंकी

कजरी तीज पर ओम् नमः शिवाय जाप व रुद्राभिषेक के साथ भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। कस्बा मसौली की मुख्य बाजार मे स्थित शिव मंदिर पर बुधवार को कजरी तीज के अवसर  पर ओम नमः शिवाय जाप, रुद्राभिषेक के उपरांत संतो के प्रसाद ग्रहण करने के बाद भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने पुड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया।
कस्बा मसौली की मेन बाजार में स्थित शिव मन्दिर पर मंगलवार को कजरी तीज के अवसर पर शुरु हुए 24 घंटे के ओम नमः शिवाय जाप का आयोजन किया गया। बुधवार को समापन के बाद रुद्राभिषेक सम्मान हुआ। इसके बाद साधू सन्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। टिल्लू सोंनी ने साधु सन्तो को अंगवस्त्र फल दक्षिणा देकर विदा किया ।इसके उपरांत भव्य भण्डारे का आयोजन देर शाम तक चलता रहा। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने पुड़ी सब्जी और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया गया।इस मौके पर टिल्लू सोनी, पप्पू सोनी, सन्तोष सोनी, रमेश मिश्रा, लल्लू राम जैसवाल, कमलेश मिश्रा,सतीष सोनी राधेश्याम कश्यप, सुमित कश्यप,पकज,राम सिंह मौर्या मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button