मुरादाबाद
नगर आयुक्त के संरक्षण में महानगर में जगह जगह टाइल्स के ऊपर कोलतार की सड़क डालकर किया करोड़ों का घोटाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद नगर निगम इन दिनों भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में है बीते दिनों नगर निगम के एक पार्षद एवं निगम कार्यकारिणी के सदस्य विनोद शर्मा ने एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया करते हुए महापौर और अधिकारियों पर खुलकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जिसमें उन्होंने कहा है कि पहले टैंडर ब्लो जाते थे और जब से नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल आयें हैं तब ही से टैंडर मेनेज हो रहें हैं पहले से ही सेट हो जाता है कि टैंडर किसको देना है तीन टैंडर जो कि 30-40-60 पैसे ब्लो डलवाये जाते हैं जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है जिसका टैंडर 10-15% ब्लो आ जाता है तो उसे निरस्त कर दिया जाता है जबकि शासनादेश है कि जिसके कम रेट आयेंगे टैंडर उसी को मिलेगा वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के तहत ही जगह जगह अच्छी खासी टाइल्स की बनी सड़कों पर डांबर की सड़कें डाल दी गई न टाइल्स उखाड़ी गई न उसके नीचे पत्थर डाला गया बस ऐसे ही डांबर डाल दी और कुछ टाइल्स की सड़कें तो ऐसी है जो साल भर पहले ही बनी थी उन्हें दोबारा डांबर द्वारा बना दिया गया। विडियो के बाद शनिवार को महापौर ने कहा था कि पार्षद विनोद शर्मा आरोप लगाकर गायब हो गए वह गलत आरोप लगा रहे हैं परंतु महापौर पर पलटवार करते हुए पार्षद विनोद शर्मा ने आज दोबारा मिडिया से कहा कि मेरे आरोप सही हैं मैं काफी समय से मौखिक रूप से महापौर से टैंडर मेनेज होने का विरोध कर रहा था परन्तु महापौर ने नहीं सुनी इसलिए मैंने ये कदम उठाया और अब न मैं झूकूंगा न दबूंगा इस भ्रष्टाचार को समाप्त करके ही रहूंगा पार्षद द्वारा लगाए गए टाइल्स पर डांबर रोड डालने के आरोपों की पड़ताल करने जब नेशनल प्रेस टाइम्स की टीम उतरी और लोगों से पूछा तो सारी हकीकत सामने आ गई।
दीनदयाल नगर में लोगों ने बताया कि यहां पर ठेकेदार ने जेई शिव मोहन की मौजूदगी में बिना टाइल्स उखाड़े बिना पत्थर डाले ही उसके ऊपर कोलतार की सड़क डाल दी गई ठेकेदार से कहा तो उसने कह दिया कि ऐसे ही बनती है द्वारा बताया गया
नवीन नगर में भी स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर भी अच्छी खासी टाइल्स की सड़क बनी हुई थी जिसपर कोलतार की सड़क डाल दी गई
वहीं शहर में भी कई जगह पूछने पर लोगों ने यही बात बताई
आपको बता दें नेशनल प्रेस टाइम्स पहले ही टाइल्स पर डांबर सड़क डालने को लेकर खबर प्रकाशित कर चुका है जिस पर अब पार्षद विनोद शर्मा ने भी पक्की मोहर लगा दी अब देखना है कि इस भ्रष्टाचार पर कब तक कार्यवाही होगी या फिर पर्दा डालकर ऐसे ही भ्रष्टाचार होता रहेगा।




