गंगा में आई बाढ़ ने खादर क्षेत्र में संपर्क मार्गों को काटा..
पानी में डूबी सड़क पर नाव में सवार होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे ...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
प्रशासन ने ग्रामीणों के आवागमन के लिए लगाई नाव
हापुड़ (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ में गंगा में आई बाढ़ ने खादर क्षेत्र में संपर्क मार्गों को काट दिया है । गांव के मुख्य रास्तों पर कई फीट पानी भर गया है। नाव में क्षमता से अधिक सवार होकर स्कूली बच्चे स्कूल जाने को मजबूर दिखाई दिए । करीब दो हजार की आबादी दो नाव पर है निर्भर । बच्चे, बुजुर्ग, ग्रामीणों को अब नाव का सहारा दिखाई दे रहा है । ग्रामीणों हापुड़ प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं । बाढ़ प्रभावित गांव चक लठिरा, काकाठहेर की मड़ैया आदि लगभग एक दर्जन गांव में गंगा का पानी भर गया है ।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा नदी से लगे हुए कुछ गांव में गंगा में आई बाढ़ ने खादर क्षेत्र में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी से गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है। स्कूल के बच्चे नाव के सारे स्कूल तक पहुंच रहे हैं। चक लठीरा गांव में स्थित स्कूल के अंदर बाढ़ का पानी पहुंचने से स्कूल की छुट्टियां तक कर दी गई है।
नांव दो और बच्चे क्षमता से ज्यादा अपनी जान हथेली पर रखकर अपने स्कूल से गांव तक पहुंच रहे हैं। यह तस्वीर जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव लठीरा की है। पहाड़ों पर लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है गंगा से सटे गांवों में बाढ़ का पानीं पहुंच चुका है। बाढ़ के पानी में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है लोगों के घरों में पानी घुसने से काफी परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही है। स्कूल के बच्चे नांव के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।



