खैरथल
अलवर लोकसभा क्षेत्र में सड़क सेवाओ का होगा विस्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा /दिल्ली: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंदर यादव के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडगरी की अध्यक्षता में अलवर लोकसभा क्षेत्र में सड़क सेवाओं में विस्तार व नई रोड निर्माण के विषय पर बैठक का आयोजन हुआ।
केंदीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बैठक में अलवर की सभी सड़क परियोजनाओं को गति देने का आश्वासन दिया और क्षेत्र की सड़क विकास आवश्यकताओं और प्रस्तावित नए प्रोजेक्ट्स की स्वीकृति पर गौर करने का विश्वास दिलाया। बैठक मे अलवर विधायक मंत्री संजय शर्मा विधायक तिजारा मंहत बालकनाथ सहित भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए


