बालाघाट

किरनापुर पुलिस ने पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट में धरे तीन आरोपी 

नेशनल प्रेस टाइम्स,  ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 13 बैंक पासबुक एवं 10 चेकबुक, 08 एटीएम कार्ड, 02 रजिस्टर, एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, 02 जियो फाइबर उपकरण तथा 01 एंटीना सिस्टम कुल करीब ₹2,00,000/- कीमत का मशरुका जब्त किया गया।
     पुलिस अधीक्षक बालाघाट,  आदित्य मिश्रा  द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट  राकेश पन्द्रो एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लांजी  ओमप्रकाश  के मार्गदर्शन में थाना किरनापुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबंद्ध किया गया है।
         वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 26.08.2025 को थाना किरनापुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर – 01 में पारस दुबे अपने मकान में ऑनलाईन सट्टा चला रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी किरनापुर निरीक्षक अशोक ननामा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की, जो मौके पर पारस दुबे अपने साथियों मोहम्मद शोएब निवासी भिलाई (छ.ग.) एवं रामेश्वर राजपूत निवासी दुर्ग (छ.ग.) के साथ मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से WINBUZZ एप/वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर बताया कि वे अजीम अंसारी निवासी भिलाई (छ.ग.) के कहने पर ऑनलाईन सट्टा चला रहे है।
आरोपियों से जब्त सामग्री
गिरफ्तार किये गये आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 13 बैंक पासबुक एवं 10 चेकबुक, 08 एटीएम कार्ड, 02 रजिस्टर जिनमें खाता विवरण अंकित है, एक एचपी कंपनी का लैपटॉप चार्जर सहित, 02 जियो फाइबर उपकरण तथा 01 एंटीना सिस्टम कुल करीब ₹2,00,000/- कीमत की सामग्री जप्त की गई है।
सराहनीय भूमिकाः-
 थाना प्रभारी किरनापुर निरीक्षक अशोक ननामा, सउनि, उमेश मिश्रा, आर. शिवकुमार फुरोचिया, आर. आशीष पांडे, आर. अरविंद जाटव, आर. अनिल राणा, आर. विष्णु ठाकुर, आर. रवि जाटव, आर. शेरसिंह बघेल, आर. श्रीकांत राठौर एवं आर. विवेक तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button