बेतुल
बैतूल सारणी गाय की निर्मम हत्या पर सड़क पर उतरे बजरंगी नगर पालिका का घेराव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : सारणी बीती रात बागडोना मुख्य मार्ग सड़क पर दुर्घटना में 11 गौ वंश की निर्मम मृत्यु हुई जिससे संपूर्ण हिंदू समाज आक्रोशित था जिसे लेकर आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने विरोध प्रदर्सन करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सोपा एवं गायों के सरक्षण के लिए सुरक्षा दृष्टि से निम्न मागे रखी 1 जल्द से जल्द गौशाला निर्माण कराई जाए।बगडोना काली माई राजीव चौक तिगड़ा पर रात भर के लिए नगर पालिका द्वारा वालंटियर प्रदान किए जाएं। मुख्य मार्ग पर साइन बोर्ड लगाया जाए।
बगडोना मार्केट में कम से कम तीन स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।सुरक्षा की दृष्टिकोण से आवारा गोवंश को रेडियम नगर पालिका द्वारा प्रदान किए जाएं।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने सारणी पेट्रोल पंप से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए नगर पालिका का घेराव किया जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री लल्लन यादव, जिला सह मंत्री लक्ष्मीकांत पांडे, जिला उपाध्यक्ष मधु जगदेव, जिला सुरक्षा प्रमुख विजय पटने, जिला सत्संग प्रमुख खेमराज झारखंडे ,प्रखंड संयोजक निशांत भंडारे, प्रखंड मंत्री राहुल ददोरे, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख प्रदीप राठौर अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे



