खैरथल

जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले छठे दिन भी जारी रहा धरना 

शाम को गणपति महाराज से की अरदास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल :  खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहा धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा।जिला बचाओ आंदोलन का गुरूवार को बीस दिन पूरे हुए आंदोलन मे अब तक चार दिन खैरथल का बाजार बंद हो चुका है पैदल मार्च निकाले, लोगो ने बड़ी तिरंगा रैली निकाली ,हजारो टैक्टरों के साथ किसानो ने रैली निकाल विरोध प्रगट किया जिला कलेक्टर कै सीएम के नाम ज्ञापन सौंपे गये मगर कभी तक जुम्मेवारों के कान पर जूं तक नही रैगी है लोगो का कहना है कि जनता की चुनी सरकार इतनी असंवेदन कैसे हो सकती है जब जनता नही चाहती  कि जिले का नाम व मुख्यालय ना बदला जाये तो जनता की चुनी सरकार क्यों नाम व स्थान बदलने पर तुली है?

 धरना स्थल पर विधायक दीपचंद खैरिया भी मौजूद रहते है उन्होंने संघर्ष समिति के सैकड़ों लोगों के साथ बैठकर आंदोलन को समर्थन दिया हुआ है। खैरथल की जनता का यह संघर्ष लगातार जारी है। खैरथल-तिजारा जिले के नाम व मुख्यालय परिवर्तन का स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।दिन भर धरना स्थल पर जिले के गांवों कस्बे से लोगो का आना जाना लगा रहता हैं शाम को समिति के पदाधिकारी किसी ना किसी मंदिर मे आरती के बाद ईश्वर से जिला बचाने की अपील करते है गुरूवार को सांय चुड़ी मार्केट के पास गणेश पण्डाल मे गणपति महाराज की आरती में लोग पहुंचे और गणेश जी महाराज के  जिला बचाने की अर्जी लगाई धरने पर विधायक दीपचंद खैरिया,मजदूर नेता धीरू भाई,  संदीप पाटिल,पूर्व सरपंच फकीर चंद गुप्ता,गिरीश डाटा
पूर्व प्रधान रोहितास चौधरी, अखलेश कौशिक, ओमप्रकाश रोघा, विक्की चौधरी,पंकज रोघा,सर्वेश  गुप्ता, कृष्ण चौधरी, मोहन लाल शर्मा,रामचंद्र कामरेड,हिमांशु भारद्वाज,,प्रथम डाटा,प्रथम तिवारी, रिंकू शर्मा,अंकित लाटा ,देशराज जांगिड़, मनोज कोस्तानी, जीतू जांगिड़, आकाश चेतवानी सहित अन्य  की मौजूदगी रही
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button