मुरादाबाद

बीएसए की मेहरबानी खंड शिक्षा अधिकारी कर रहे मनमानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। आए दिन किसी न किसी कारणों से चर्चा में रहने वाले बेसिक शिक्षा विभाग में इन दिनों BSA ओर BEO के तालमेल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी के अनुसार वर्तमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद विमलेश कुमार जो कि अनुचित लाभ जुटाने के माहिर खिलाड़ी है। उन्होंने जनपद मुरादाबाद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लाकों में मनमानी की छूट दी हुई है। इसके बदले में खंड शिक्षा अधिकारी हर महीने तय किया हुआ अनुचित लाभ उनके लिए इकठ्ठा करते हैं। इसके अलावा विभाग के कुछ DC पर भी BSA की विशेष कृपा बनी हुई है। किसी DC पर तीन प्रभार हैं तो किसी पर दो, ओर किसी बेचारे पर एक ही है। BSA के कृपा पात्र कुछ खंड शिक्षा अधिकारी ओर DC तो विभाग में इस कदर हावी हैं कि वो चाहें कुछ कर लें मगर किसी की मजाल जो उनका बाल भी बांका कर पाए।
BSA मुरादाबाद विमलेश कुमार की इसी कार्य शैली को लेकर कुछ दिन पूर्व ही एक हिंदूवादी संगठन श्री राम सेना उत्तर प्रदेश के नेताओं द्वारा की गई शिकायत में भी इस सारे घटनाक्रम को दर्शाया गया है ओर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कारनामों को उजागर भी किया गया है। जानकारी के अनुसार पता लगा है कि उनके इन कारनामों की शासन द्वारा गोपनीय जांच भी शुरू हो चुकी है।
आपको बताते चलें कि अपनी इन्हीं कारगुजारियों और भरपूर अनुचित लाभ लेने की वजह से ही वह अपने पुराने तैनाती जिले कुशीनगर में सस्पेंड भी हो चुके हैं और तब से खाली ही बैठे थे इसलिए मुरादाबाद की हवा पानी का जमकर आनन्द उठा रहे हैं। अब देखना है कि बीएसए मुरादाबाद की जांच कार्यवाही तक पहुंचती है या नहीं
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button