
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। खेती के इस महत्वपूर्ण समय पर किसानों को खाद की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने शासन-प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि किसानों की लगातार बढ़ती परेशानी के बावजूद प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु नहीं हो पा रही है। कांग्रेस की मांग है कि तत्काल प्रभाव से खाद वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रवीण सिंह चौहान ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।



