गोड्डा
ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, दिए गए दिशा निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा ईवीएम कक्ष का सील, तकनीकी उपकरणों स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की गहन जांच की गई। साथ ही परिसर के रख-रखाव और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने बताया कि यह मासिक रूटीन निरीक्षण है।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस की स्थिति की समीक्षा की जाती है, ताकि चुनाव सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित रहे। प्रत्येक माह ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण अनिवार्य है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।



