अमरोहा

अमरोहा में व्यापारी ने की आत्महत्या

परिजनों का आरोप- हैंडलूम हाउस मालिक से दरोगा ने वसूले 35 हजार, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : नगर के मोहल्ला नल नई बस्ती में हैंडलूम हाउस के मालिक गुफरान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कथित तौर पर पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद यह कदम उठाया।परिजनों ने आरोप लगाया कि फजल, सोनू कबाब वाला, बबलू, मोहसिन, अय्यूब बावर्ची, तन्जीम बेग, सलीम और उनकी भाभी सना लगातार गुफरान को परेशान कर रहे थे। 24 अगस्त को कोट चौकी के दरोगा ने गुफरान से दुर्व्यवहार किया। दरोगा ने उनसे 35 हजार रुपए भी जबरन वसूल लिए।इसके बाद फजल और सोनू कबाब वाला गुफरान को अपनी दुकान पर ले गए। वहां उन्होंने उन्हें बंद कर मारपीट की। शाम करीब 5 बजे गुफरान घर लौटे। उन्होंने पत्नी सबीना से आराम करने की बात कही और कमरे में चले गए।कुछ देर बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार ने दामाद मोहम्मद फुरकान को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर गुफरान पंखे से दुपट्टे के सहारे लटके मिले। उन्हें तुरंत पैनिसिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button