Uncategorized

लोनी में गड्ढा भराव कार्य पर श्रेय की होड़, जनता विकास से वंचित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी । लोनी क्षेत्र में दिल्ली–सहारनपुर रोड पर गड्ढा भराव कार्य को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जनता की सुविधा के लिए शुरू हुए इस अभियान को लेकर दोनों प्रमुख जनप्रतिनिधि श्रेय लेने में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शिव बिहार मेट्रो स्टेशन के पास गड्ढे भरने का कार्य शुरू कराया, वहीं नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रंजीता धामा ने लोनी बॉर्डर पर मलबा डलवाकर अभियान की शुरुआत की।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि दोनों जनप्रतिनिधि आपसी मतभेद और टकराव को भुलाकर क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम करें तो लोनी का विकास कहीं आगे हो सकता है। दोनों की शासन और प्रशासन में अच्छी पकड़ मानी जाती है, लेकिन विरोधी धड़ों में बंटे होने के कारण अक्सर एक-दूसरे की खामियां निकालने और टांग खिंचाई में समय निकल जाता है।
नागरिकों का मानना है कि श्रेय लेने की इस राजनीति से आम जनता को ही नुकसान हो रहा है, जबकि सड़क की बदहाल स्थिति अब भी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button