झांसी
वित्तीय समावेशन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न । युवा उद्यमियों को वितरित किए लोन प्रमाण पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी l भारतीय स्टेट बैंक के वित्तीय सेवा विभाग के द्वारा वित्तीय समावेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल सभागार में आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद आई ए एस रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया । मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कहा भारत सरकार के द्वारा जनधन खातों एक अभियान चलाकर 50 करोड़ खाते मिशन मोड में खोले गए वित्तीय समावेशन की ओर एक बहुत बड़ा कदम था जिसमें बैंकों की बहुत बड़ी भूमिका रही । सरकार के द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि लाभार्थियों के खातों में सीधे भेजी जाती है । उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आज बैंकिंग क्षेत्र में जो परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं इसका बहुत बड़ा योगदान है । उन्होंने युवा उद्यमियों को लोन प्रमाण पत्र वितरित किए ।
दीपक कुमार मुख्य महाप्रबंधक ने कहा वर्ष 2014 में खोले गए जन धन खाता को 10 वर्ष हो गए हैं सभी खातों में पुनः केवाईसी कराया जाना आवश्यक है एक अभियान चलाकर के इस कार्य को पूरा करना है प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना अटल पेंशन योजना एवं प्रत्येक व्यक्ति का एक खाता बैंक में होना आवश्यक है इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है । इसके अलावा डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में बताया अपना बैंक खाता एटीएम पिन किसी को ना बताएं तथा किसी को अपने खाते का उपयोग न करने दें अन्यथा आप किसी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले लोग आपके खाते का गलत उपयोग कर सकते हैं तब आपको कानूनी कारवायिका भी सामना करना पड़ेगा अतः सतर्क रहने की आवश्यकता है ।
इस मौके पर सुबोध कुमार गोप, अबू हसन अंसारी ने भी संबोधित किया।।
प्रश्नोत्तरी के माध्यम से ग्राहकों को बैंक में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया। इसके पश्चात सुरक्षा बीमा योजना के लाभार्थी को₹200000 का चेक प्रदान किया गया । युवा उद्यमियों योजना के अंतर्गत लोन प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इस कार्यक्रम में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक स्वयं सहायता समूह के सदस्य बैंक के ग्राहक बैंकों के शाखा प्रबंधक विभिन्न कंपनियों के जिला प्रबंधक मौजूद रहे । संचालन सुनैना ने किया ।


