Uncategorized
लोनी की मुख्य सड़के होगी गड्ढा मुक्त – नगर पालिका ने शुरू कराया कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी । लोनी की जीवनरेखा कही जाने वाली दिल्ली–सहारनपुर रोड (709B हाईवे) अब गड्ढों से मुक्त होगी। शुक्रवार को लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों को भरवाने के कार्य की शुरुआत कराई। नगर पालिका की टीम ने सड़क पर मलबा डालकर गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। मलबा डलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने कहा कि दिल्ली–सहारनपुर रोड एन, एच, आई, की जिम्मेदारी में आती है, लेकिन लंबे समय से विभाग की उपेक्षा के कारण सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। आए दिन यहां कोई ना कोई हादसा होता रहता हैं,जिसमें कई लोग घायल भी हो चुके हैं और कुछ की जान भी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एन एच, आई, विभाग की लापरवाही को देखते हुए नगर पालिका ने खुद पहल की है और जल्द ही सड़क को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने कहा कि यह मार्ग लोनी क्षेत्र की लाइफलाइन है, जिससे लाखों लोग रोजगार और व्यापार के लिए दिल्ली आते-जाते हैं। सड़क की दुर्दशा ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इसलिए नगर पालिका ने अपने फंड से गड्ढा मुक्ति अभियान शुरू किया है। जरूरत पड़ी तो जनता की सुविधा के लिए निजी संसाधन भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने ने कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। लगातार तीन कार्यकाल से जनता का जो विश्वास उन्हें मिला है, उसी के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
रंजीता धामा ने विपक्षी नेताओं पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अब कुछ नेता इस अभियान का श्रेय लेने के लिए मैदान में उतरेंगे, लेकिन जनता सच कुछ जानती है और अब केवल काम चाहती है, न कि खोखली राजनीति ।



