उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक
A review meeting of ongoing schemes was held under the chairmanship of Deputy Commissioner Hemant Sati
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग सहित अन्य मद अंतर्गत संचालित योजना कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता NREP, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन प्रमंडल, असैनिक शल्य चिकित्सा, नगर परिषद एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर सदर अस्पताल में पेइंग वार्ड निर्माण, साहिबगंज कारावास गेट के सामने महिला शौचालय का निर्माण, बाल सुधार गृह भवन का मरम्मती कार्य, स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय श्रीधर में अतिरिक्त तीन वर्ग-कक्ष का निर्माण, साहिबगंज जिला में वेस्ट वंर्डर पार्क का निर्माण, पुरुलिया डांगा में सड़क एवं गार्ड वॉल निर्माण कार्य, PMJANMAN MPC, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण सहित कई योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, अबूआ आवास योजना तथा मनरेगा कार्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. राम देव पासवान, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



