सिंगरौली
पट्टेदार की बगैर सहमति के जबरन प्लाट पर बनवा दी गयी सड़क
दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर भूमिस्वामी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 44 में भूमि स्वामी के सहमति के बिना पार्षद व ठेकेदार के द्वारा सड़क का निर्माण कर दिया गया। भूमि स्वामी को जब इस बात की जानकारी लगी तब उसके द्वारा जिला कलेक्टर व कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराकर मामले की जांच करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 44 अंतर्गत तेलाई में दलसिंगार राम शर्मा पिता उदयभा शर्मा की भूमि खसरा क्रमांक 59 रकवा 0.0200हे. मौजूद है। कुछ दिनों पूर्व नगर निगम अधिकारियों व वार्ड पार्षद के द्वारा पट्टे के जमीन में बिना सहमति के रात में सड़क बनवा दी गयी। उक्त निर्माण कार्य ठेकेदार मेवालाल साहू के द्वारा कराया गया।
पीड़ित दलसिंगार राम शर्मा ने बताया कि तेलाई ग्राम में खसरा नंबर 59 जमीन 0.02 हेक्टर में भूमि स्वामी द्वारा मना करने पर 4 महीने तक सड़क नहीं बनी परन्तु निगम के अधिकारी व वार्ड पार्षद के द्वारा ठेकेदार का बिल निकलवाने के चक्कर में 4 महीने बाद रात में पट्टे की जमीन में बिना सहमति के सड़क बनवा दी गयी। अब पीड़ित कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है।



