अमेठीखेल

अम्बेडकर स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित किया हाकी प्रतियोगिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी द्वारा भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में अनेक खेल आयोजित किया गया। प्रवासी कार्यकर्ता काशी प्रांत सह मंत्री कार्तिकेय पति त्रिपाठी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन के विविध पक्षों पर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिटलर ने मेजर ध्यानचंद के खेल से प्रभावित होकर उन्हें जर्मनी के सेना में सेवा देने के लिए आमंत्रित किया था जिसे मेजर ध्यानचंद ने अस्वीकार कर दिया। खेल दिवस कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह, विभाग संगठन मंत्री कौतुक उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री युवराज, सुबोध कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हॉकी बालक वर्ग एवं भारोत्तोलन जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। हाकी बालक वर्ग का फाइनल दो टीमों के मध्य खेला गया जिसमें राजकीय हाईस्कूल ने 3-1 से राज गौरव पब्लिक स्कूल, शिव प्रताप इण्टर कालेज ने 2-1 से ग्लोबल पब्लिक स्कूल को हराया व प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय हाईस्कूल ने 4-2 से आर्मी पब्लिक स्कूल एवं द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने 3-2 से शिव प्रताप इण्टर कालेज को हराया तथा फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने 5-2 से राजकीय हाईस्कूल को हराकर विजेता हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button