झांसी

सामाजिक परिवर्तन के साथ सामाजिक मूल्यों को भी बचाना होगा-डॉ संजय सिंह

समाज कार्य के विद्यार्थियों ने परमार्थ संस्था का किया भ्रमण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

झाँसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा क्षेत्रीय कार्य अभ्यास के अंतर्गत परमार्थ समाजसेवी संस्थान का भ्रमण किया गया एवं संस्था द्वारा किये जा रहे जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक विकास कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की ।
बुन्देलखण्ड के जलपुरुष के नाम से विख्यात परमार्थ समाजसेवी संस्थान के सचिव डॉ संजय सिंह ने संस्था कार्यालय में समाज कार्य विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूंजीवाद, आधुनिकीकरण, औद्योगिकीकरण के चलते जहाँ एक ओर सामाजिक समस्याएं बढ़ी हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक मूल्यों का भी क्षरण हुआ है, जिसके कारण अपेक्षित सामाजिक बदलाव देखने को नहीं मिले । ऐसे में सभी का सामूहिक दायित्व है कि सभी सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य करें, साथ ही सामाजिक मूल्यों को भी बचायें। उन्होंने कहा कि सरकारी और ग़ैर सरकारी अनेकानेक प्रयासों को वाबजूद भी बुंदेलखंड आज भी भूख, प्यास, बेकारी, ग़रीबी, अशिक्षा से जूझ रहा है ।
परमार्थ की प्रोजेक्ट मैनेजर संगीता श्रीवास्तव ने परमार्थ की स्थापना के उद्देश्यों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों, चुनौतियों, जल सहेली मॉडल के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया ।
क्षेत्रीय कार्य भ्रमण के दौरान समाज कार्य विभाग के क्षेत्रीय कार्य समन्वयक डॉ मुहम्मद नईम, क्षेत्रीय कार्य पर्यवेक्षक श्रीमती गुंजा चतुर्वेदी, दीपेश पटेल, सुमंत समाधिया, योगेन्द्र पाल, भारती राजपूत, स्वागला सहारिया सहित समाज कार्य के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button