मुरादाबाद
मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में महिला ने ADM प्रशासन की कार का शीशा ईंट से तोड़ा
केरोसीन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मुरादाबाद । कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को एक महिला ने जमकर बवंडर मचाया। एक बच्चे को गोद में लेकर पहुंची महिला ने पहले ADM प्रशासन की कार का शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया। इसके बाद अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि कलेक्ट्रेट पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने तुरंत दौड़कर महिला को दबोच लिया। इस दौरान महिला चीखती चिल्लाती रही और अधिकारियों को अपशब्द बोलती रही।
मुरादाबाद के एक गांव में उसका अपने परिवार के लोगों से कुछ विवाद है
घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे की है। एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की। ऐन वक्त पर पहुंची महिला सिपाहियों ने महिला को दबोच लिया। इससे पहले कि महिला खुद को आग लगा पाती, महिला सिपाहियों ने उसे रोक लिया। महिला बिहार की रहने वाली है। वह मुरादाबाद में कलेक्ट्रेट पहुंची और बिना किसी अधिकारी को अपनी अर्जी दिए, सीधे आग लगाने की कोशिश करने लगी। महिला के साथ एक बच्चा भी था।महिला पुलिस कर्मियों ने महिला को आग लगाने से रोका और अधिकारियों के पास ले गईं। पता चला कि महिला बिहार में रहती है और मुरादाबाद के एक गांव में उसका अपने परिवार के लोगों से कुछ विवाद है। SSP सतपाल अंतिल ने पुलिस को मामले की जांच करके शाम तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला को आत्मदाह के लिए किसने उकसाया। क्योंकि बिना किसी अधिकारी को शिकायती पत्र दिए महिला सीधे आत्मदाह की कोशिश करने लगी।
ताजकरा अब अपने पिता की पैतृक सपंत्ति में हिस्सा चाहती है
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में नियमातपुर इकरोटिया निवासी मोहम्मद अली जान पुत्र मोहम्मद हुसैन ने 2 शादियां की थीं। उसकी एक पत्नी मुरादाबाद जबकि दूसरी पत्नी बिहार की रहने वाली थी। मोहम्मद अली जान की दूसरी पत्नी पहले से विवाहित थी और उसकी गोद में एक बच्ची भी थी। मां की गोद में आई इस बच्ची का नाम ताजकरा था। करीब 20 साल पहले मोहम्मद अली अपनी दूसरी बीवी और उसकी गोद में आई बच्ची ताजकरा को लेकर बिहार में जा बसा था।
उसकी पहली पत्नी लुत्फन अपने तीन बेटों यूसुफ नबी, आले नवी और अयूब नवी के साथ नियमतपुर इकरोटिया में ही रह गई थी। बड़ी हो चुकी ताजकरा की अभी तक तीन शादियां हो चुकी हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं। ताजकरा अब अपने पिता की पैतृक सपंत्ति में हिस्सा चाहती है। इसलिए उसका परिवार के लोगों से विवाद चल रहा है।
एसएसपी ने दिए मूंढापांडे पुलिस को जांच के आदेश
ताजकरा शुक्रवार को सीधे कलेक्ट्रेट पहुंची और उसने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। महिला पुलिस कर्मियों की सजगता ने इस घटना को टाल दिया। इसके बाद महिला से जब उसकी शिकायत पूछी गई तो उसने कहा कि उसके सौतेले भाई और मां गांव में नहीं हैं। उसके पिता की नियामतपुर इकरोटिया में 20 साल पहले 8 बीघा जमीन थी और उसमें 4000 यूके लिप्टस के पेड़ खड़े थे। उसे इसमें हिस्सा चाहिए। ताजकरा ने अपने चाचा मियां जान और उसके बेटों मुर्तजा अली, शाहिद अली और मुशाहिद अली पर भी आरोप लगाए हैं। मूंढापांडे पुलिस ने SSP के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



