अंतिम जोहार यात्रा का सफल आयोजन को लेकर पाकुड़िया में हुई झामुमो की बैठक
JMM meeting held in Pakuriya for successful organization of last Johar Yatra

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में जिले के सभी प्रखण्ड के सभी पंचायतों में अंतिम जोहार यात्रा गुजरेगी इसे लेकर शनिवार को झामुमो प्रखण्ड कार्यालय पाकुड़िया में एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखण्ड उपाध्यक्ष निवारण मरांडी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे और जिला बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष देबीलाल हंसदाक उपस्थित रहे । बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार पाकुड़िया प्रखंड के सभी पंचायतों में अंतिम जोहार यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा यात्रा के रूट चार्ट पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी तय हुआ कि प्रखंड स्तरीय यात्रा से पूर्व सभी पंचायत समिति अपने अपने पंचायत में बैठक आयोजित कर यात्रा को सफल आयोजन की तैयारी करें . केंद्रीय कमेटी सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने कहा कि दिशोम गुरु की स्मृति में आयोजित अंतिम जोहार यात्रा सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं बल्कि उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का माध्यम होगी. इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत और सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है यह यात्रा संगठन की एकजुटता और ताकत को प्रदर्शित करेगी.। देबीलाल हंसदाक ने कहा अंतिम जोहार यात्रा एकता और संघर्ष का प्रतीक होगी.उन्होंने आगे कहा दिशोम गुरु ने सदैव आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया. इस यात्रा के माध्यम से हम उनके विचारों को नई ऊर्जा देंगे. मौके पर प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, कलम मुर्मू, खुर्शीद आलम , कालिदास टुडू, मंजर आलम, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, छोटू भगत, महलईल अंसारी ,नजरुल इस्लाम, नेगार अंसारी, मुखिया अरविन्द टुडू , कुबराज मरांडी, मैनेजर मरांडी, मुसारफ हुसैन, सुबासिनी मुर्मू, लालबाबू शेख, अजीमुद्दीन अंसारी , परमेश्वर मरांडी, विश्वाजीत दास , तोहिदुल शेख, बुलबुल शेख , एनोस मुर्मू ,मोईन आलम,कन्हैया भगत, मनाफ़ अंसारी, एमेली बेसरा, सिकंदर अली , मंजूर अंसारी , मनोज सोरेन, परवेज आलम नरेश मरांडी,रोहित हेमब्रोम ,दिनेश सोरेन,मंटू,हेमब्रोम सुनील मुर्मू सहित सभी पंचयात के अध्यक्ष /सचिव और झामुमो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।



