अमरोहा
अमरोहा में सांड में बुजुर्ग महिला पर किया हमला
पेट में घोंपा सींग, आते बाहर आई हायर सेंटर रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है l गांव पोरारां की मढ़ेय्या निवासी शकुंतला देवी रविवार सुबह पशुशाला में पशुओं को चारा डालने गई थी l पशुशाला के पास करीब 18- 20 आवारा पशु आपस में लड़ रहे थे l शकुंतला देवी जैसे ही पशुशाला पहुंची, एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया l सांड का सींग उनके पेट में घुस गया, जिससे आते बाहर आ गई l महिला के चींख- पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे l परिजनों को सूचना मिलते ही वे भी वहां आ गए l घायल शकुंतला देवी को तुरंत रहरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया l चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया l ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा पशुओं की समस्या बहुत बड़ी है l ये पशु खुले में घूमते हैं और अक्सर लोगों पर हमला करते रहते हैं l ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है l


