गाजियाबाद
लोनी के चिरोड़ी गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही,
पानी में डूबे ट्रांसफार्मर,हंगामे के बाद सप्लाई बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव में विद्युत सप्लाई के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने सुबह इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और अपनी सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई।
सोशल मीडिया पर इन ट्रांसफार्मर की वीडियो अपलोड करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि यदि ऐसी स्थिति में बिजली आपूर्ति चालू रही तो किसी भी समय इसके कारण बड़ा हादसा घटित हो सकता है
ट्रांसफार्मर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के जे ई को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
गांव वालों का कहना है कि बारिश होते ही ट्रांसफार्मर पानी में डूब जाते हैं और आसपास के घरों में करंट फैलने का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत सप्लाई बाधित कर दी गई और चबूतरे का निर्माण कार्य करा कर विद्युत ट्रांसफार्मर उन पर लगाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं


