मेरठ

नौचंदी मेला में गिनीज वर्ल्ड रिकार्डधारी विकास स्वामी ने किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। 121 किलो वजन उठाने के लिए विख्यात गिनीज वर्ल्ड रिकार्डधारी विकास स्वामी ने नौचंदी मेला में प्रदर्शन किया। 80 किलोग्राम वजन के बांट जब उन्होंने अपने दांतों से उठाए, तो लोग देखकर हतप्रभ रह गए।

इस रोमांचकारी लाइव शो को देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली। यह कार्यक्रम रविवार तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में 9 बार के रिकार्डधारी अनमोल स्वामी, 17 बार के रिकार्डधारी आदित्य स्वामी एवं 40 बार के रिकार्डधारी विकास स्वामी ने ऐसे शक्ति और कौशल से भरपूर हैरतअंगेज़ करतब दिखाए, जिन्होंने ना केवल दर्शकों को चकित किया, बल्कि यह भी साबित किया कि असल ताकत की जड़ें गहराई में होती हैं। कार्यक्रम डाबर बबूल टूथपेस्ट की ओर से किया गया। मेले में आए लोगों को ‘रस्साकशी चुनौती’ के ज़रिए इस दांत की ताकत को परखने का मौका दिया गया। प्रतिभागियों ने दांत को रस्सी से खींचा। चुनौती में सफल हों या नहीं, हर भागीदार को डाबर बबूल टूथपेस्ट का एक पैक उपहार में दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button