सिंगरौली
प्रधान आरक्षक का तबादला रोकने राज्य मंत्री से विधायक तक पहुंच
मामला चौकी गोरबी में पदस्थ प्रधान आरक्षक 352 नरेंद्र यादव का

दर्जनों शिकायतों/सैकड़ों सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के बावजूद कार्यवाही नहीं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस चौकी गोरबी के प्रधान आरक्षक 352 नरेंद्र यादव एक बार पुनः चर्चाओं में हैंI चर्चाओं में आने का मुख्य कारण है कि प्रधान आरक्षक 352 नरेंद्र यादव कि राजनीतिक पकड़ दिनों दिन हाई लेवल कि होती जा रही है प्रधान आरक्षक अपने कामों से ज्यादा (सीकेड) माफियाओं से संबंध बनाने में माहिर हैं I आप सभी लोगों को ज्ञात होगा कि अभी मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में तीन या चार वर्षो से एक ही थाने/ चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण का दौर चल रहा था I जहां सिंगरौली जिला के पुलिस विभाग में भी तबादले हुए किन्तु कई वर्षों से एक ही चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक 352 नरेंद्र यादव स्थानांतरण आदेश कार्यालयीन आदेश क्रमांक पुअ/ सिंगरौली/स्था/पी-1603/2025 दिनाँक 16.06.2025 के माध्यम से कूंदवार चौकी किया गया स्थानांतरण निरस्त कर यथावत चौकी गोरबी विगत दिनाँक 18.06.2025 को जारी हुआ, उक्त तबादला निरस्त होने का मुख्य कारण राजनीतिक पकड़ ही है I सूत्र बताते हैं कि उक्त प्रधान आरक्षक साहब का सत्ताधारियों के साथ-साथ सीकेड माफियाओं से मधुर संबंध हैं जिस कारण उनका स्थानांतरण नहीं हो रहा है I प्रधान आरक्षक का स्थानांतरण रद्द होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है I



