गोड्डा

अनुशासन व शारीरिक निर्माण में खेल की भूमिका महत्वपूर्ण

 नेशनल प्रेस टाइम्स, व्यूरो 
गोड्डा। बायोडायवर्सिटी पार्क में पर्यटन कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव द्वारा किया गया। दौरान मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर भी किया गया। दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और बेहतर भविष्य को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी। कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। खेलों के जरिए तनाव को आसानी से दूर किया जा सकता है। दुनियाभर में अलग-अलग तारीख को खेल दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने खिलाड़ियो को खेल भावना के साथ-साथ अनुशासित तरीके से खेलते हुए एक उदाहरण पेश करने की बात कही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने खेल में बेहतर प्रर्दशन करने को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी। उपायुक्त एवं खेल पदाधिकारी के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को  पुरस्कृत किया गया। दौरान उपविकास आयुक्त  दीपक कुमार दूबे, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर पवन बाघ, अनुमंडल पदाधिकारी, बैद्यनाथ उरांव, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्रणेश सोलोमन, सदस्य हाजी इकरारुल हसन एवं खेल संघ के सचिव सुरजीत झा उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button