बागपत

ग्राम रमाला में विकास की नई सोच लेकर चुनावी मैदान में अवनीश चौहान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रमाला (बागपत) — ग्राम रमाला में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इस बार ग्राम प्रधान पद के लिए अवनीश चौहान ने भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। अवनीश चौहान ने टुडे आजतक न्यूज़ से विशेष बातचीत में गांव के विकास के लिए अपनी योजनाओं और दृष्टिकोण को साझा किया।
प्रश्न (सुरेंद्र मलानिया): अवनीश जी, सबसे पहले यह बताइए कि आप ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं?
उत्तर (अवनीश चौहान): हमारा मकसद गांव की बुनियादी सुविधाओं को मज़बूत करना है। आज भी कई समस्याएं हैं — सड़कें, जल निकासी, सफाई व्यवस्था और युवाओं के लिए अवसरों की कमी। मैं इन सभी को प्राथमिकता से सुधारना चाहता हूँ।
प्रश्न: आपकी चुनावी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?
उत्तर: मेरी प्राथमिकता गांव में पारदर्शी प्रशासन और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना होगा। युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण केंद्र, महिलाओं के लिए स्व-सहायता समूह, और किसानों के लिए आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी शीर्ष योजनाओं में शामिल है।
प्रश्न: विपक्षी उम्मीदवारों से आपका क्या कहना है?
उत्तर: हमारा चुनाव विकास के मुद्दों पर होगा, न कि किसी व्यक्तिगत हमले पर। मैं चाहता हूँ कि चुनाव स्वस्थ माहौल में हो और जनता अपने विवेक से फैसला करे।
प्रश्न: ग्रामवासियों से क्या अपील करेंगे?
उत्तर: मैं सभी ग्रामवासियों से अपील करता हूँ कि वे जाति-पाति से ऊपर उठकर गांव के विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके सहयोग से हम एक नया इतिहास रचेंगे।
ग्राम रमाला में अब देखना यह होगा कि अवनीश चौहान की विकासशील सोच को जनता कितना समर्थन देती है। पंचायत चुनावों में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button