पीड़ित ने लगाई उप जिला अधिकारी से न्याय की गुहार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। सेहन की भूमि पर अवैध रूप से कूड़ा करकट डालकर किए जा रहे, अतिक्रमण को खाली कराए जाने के लिए पीड़ित शंकर बक्स सिंह ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
शंकर बक्स सिंह पुत्र राम करन सिंह ग्राम -महसो पर ०व०तह०अमेठी जिला अमेठी का निवासी है। पीड़ित के सेहन की भूमि पर अवैध रूप से कूड़ा करकट डालकर शकुंतला पत्नी
राम सुन्दर द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जिससे पीड़ित परेशान व हैरान हैं।
पीड़ित राम बख्स ने उप जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए सेहन दरवाजे से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
उप जिला अधिकारी अमेठी आशीष सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर और राजस्व निरीक्षक अमेठी व हल्का लेखपाल को निर्देशित किया गया है।कि दोनों पक्षों की जांच कर न्याय संगत कार्रवाई की जाय।

