गोड्डा

पूरे बिहार के युवाओं में इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह : दीपिका 

नेशनल प्रेस टाइम्स, व्यूरो 
गोड्डा। झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह वोट अधिकार यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने हेतु आज पटना पहुंचीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के युवाओं में इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यह साफ संकेत है कि बिहार बदलाव चाहता है और यह बदलाव केवल महागठबंधन की सरकार ही ला सकती है। कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ और फ़रेब पर आधारित है। कांग्रेस पार्टी का संस्कार कभी भी किसी को गाली देने का नहीं रहा। भाजपा झूठ और प्रपंच के जरिए जनता को गुमराह करना चाहती है, लेकिन बिहार की जनता अब सच्चाई जान चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार और उसके युवा अब निर्णायक बदलाव की ओर बढ़ चुके हैं और महागठबंधन की जीत तय है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button