धर्मबरेली

प्रथम नवरात्रि पर घरों-मंदिरों में गूंजे मां शैलपुत्री के जयकारे

महिलाओं ने मंदिरों और घरों में मातारानी के भजन गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार को घरों-मंदिरों में मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। माता के जयकारों से देवालय गूंज उठे।
 शुभ ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना की। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवार को प्रथम नवरात्रि पर सुबह सबसे पहले कलश की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना करने के साथ अनुष्ठान का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर दुर्गा सप्तसती का पाठ किया। हवन में लौंग का जोड़ा चढ़ाकर मां दुर्गा का मंत्रोच्चार करते हुए आहुतियां समर्पित कीं। श्रद्धालुओं ने नोदेवी माता मंदिर साहूकारा, काली माता मंदिर कालीबाड़ी, चौरासी घंटा मंदिर सुभाष नगर, मनोकामना मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में ब्रत धारियों ने पूजा अर्चना की। वहीं महिलाओं ने मातारानी छन्द गाए। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी, ध्वजा, नारियल, मिष्ठान, मेवा, फल, फूल भेंटकर धूप-दीप जलाकर पूजन किया। पूजा करने के साथ श्रद्धालुओं ने मां से मनौती मांगी। विद्वानों का मानना है कि शैलपुत्री की पूजा करने से साधक को संतान वृद्धि, धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। मां मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button