गोड्डा

पथरगामा में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटते ही जाम से मिलेगी राहत : बीडीओ नितेश गौतम

नेशनल प्रेस टाइम्स व्यूरो 
गोड्डा/पथरगामा  – पथरगामा प्रखंड प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम के नेतृत्व में कलाली मोड़ से लेकर पेट्रोल पंप तक चलाया गया। इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया।प्रशासन द्वारा पिछले एक सप्ताह से लगातार माइकिंग, नोटिस जारी कर और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही थी। सभी अतिक्रमणकारियों को 31 अगस्त तक स्वेच्छा से कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर 1 सितंबर को प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस सख्ती के तहत सोमवार को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। बीडीओ नितेश गौतम ने बताया कि पथरगामा बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण के कारण जाम की गंभीर समस्या बनी हुई थी। अब इस अभियान से लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से निजात मिलेगी।अभियान के दौरान थाना प्रभारी मनोहर कुमार सहित पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button