बरेली

कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, बड़े वाहनों की एंट्री हुई बंद

बरेली बार एसोसिएशन की पहल लाई रंग, अधिवक्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कचहरी रोड पर लंबे समय से लगने वाले जाम से अब राहत मिल गई है। प्रशासन ने नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू करते हुए मार्ग को वनवे घोषित कर दिया है तथा बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इस निर्णय के बाद अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
कचहरी क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों वकील, वादकारी और आम लोग आते हैं। अत्यधिक ट्रैफिक दबाव के कारण अक्सर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे न्यायिक कार्य भी प्रभावित होता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यातायात सुचारु रूप से संचालित होने लगा है।
बरेली बार एसोसिएशन की पहल पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने बताया कि कचहरी रोड पर लगातार जाम की समस्या को लेकर एसोसिएशन ने प्रशासन से वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की थी।
बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडेय ने बताया कि एसपी ट्रैफिक एवं एसएसपी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से नई व्यवस्था लागू कर  दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button