मुरादाबाद

विवाहिता के साथ देवर ने की छेड़छाड़, विरोध किया तो पति ने दिया तीन तलाक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । एक विवाहिता के साथ देवर ने छेड़छाड़ की, उसने जब  विरोध किया तो  पति व अन्य ससुरालियों ने बुरी तरह पीटा। बाद में पति ने तीन तलाक महिला का निकाह तीन वर्ष पहले मूंढापांडे क्षेत्र के एक युवक से हुआ थामुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि निकाह तीन वर्ष पहले मूंढापांडे क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही देवर बुरी नजर रखने लगा और कई बार छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। जब पति, सास और ससुर से इसकी शिकायत की तो उल्टा उसी के साथ मारपीट की गई और उसे चुप रहने को कहा गया। इसी बीच वह एक दिन वह अपने कमरे में अकेली थी, तभी देवर अंदर घुस आया और जबरदस्ती करने की कोशिश की।शोर मचाने पर पति और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे, लेकिन उन्होंने देवर को रोकने के बजाय पीड़ित की पिटाई कर दी। इसके बाद पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया l
पुलिस से शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी 
महिला किसी तरह मायके पहुंची और परिवार वालों को आपबीती सुनाई। पंचायत के जरिए सुलह का प्रयास किया गया, लेकिन पति और ससुर ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। एक साल तक न्याय की आस में इंतजार करने के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर पति, सास, ससुर और दो देवरों पर छेड़छाड़, मारपीट, तीन तलाक समेत कई धाराओं प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button