मुरादाबाद
मुरादाबाद में तेज बारिश के करण, पीली कोठी से रेलवे स्टेशन तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अचानक लगे इस जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
तेज बारिश के बाद सोमवार को मुरादाबाद शहर की सड़कों पर यातायात पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। पीली कोठी से रेलवे स्टेशन तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अचानक लगे इस जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया और कई गाड़ियां बीच रास्ते में खराब हो गईं
बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया और कई गाड़ियां बीच रास्ते में खराब हो गईं। इसका असर यह हुआ कि मुख्य मार्गों पर आवाजाही ठप हो गई। जाम में फंसे लोग घंटों तक परेशान होते रहे। स्कूल जाने वाले बच्चे और ऑफिस कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच पाए।
पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिशें कीं,
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बरसात में यही हालात बनते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा। उधर, पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिशें कीं, लेकिन खराब वाहनों और भारी भीड़ के चलते काफी देर बाद ही यातायात सामान्य हो सका।



