मुरादाबाद
मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने रेल प्रबंधक मंडल मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल प्रबंधक मंडल मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन रेल प्रबंधक मंडल से अतिरिक्त कोच की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की मांग
ज्ञापन में मांग की गई कि 19 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में मुरादाबाद मंडल (मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर) से करीब 1000 से 1200 किसान शामिल होंगे। किसानों के लखनऊ जाने के लिए रेलवे प्रशासन को ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था करनी चाहिए।
मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन ने बताया कि 18 सितंबर की रात को चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस से मुरादाबाद जिले के लगभग 300 से 400 किसान लखनऊ रवाना होंगे। जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि यात्रा के दौरान आम यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए नौचंदी एक्सप्रेस में 4 से 5 अतिरिक्त कोच लगाए जाएं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते अतिरिक्त कोच की व्यवस्था नहीं की गई तो यात्रा के दौरान होने वाली सभी असुविधाओं की जिम्मेदारी रेल प्रबंधक मुरादाबाद मंडल की होगी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन, जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, युवा मंडल प्रवक्ता सुधीर शर्मा, जिला प्रवक्ता सुमित कौशिक समेत यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



