रामपुर शाहबाद

भारी बारिश में कई मकान क्षतिग्रस्त, प्रशासन राहत कार्य में जुटा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सोमवार को शाहबाद क्षेत्र के भारी बारिश के चलते कई कच्चे मकान गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद तहसील प्रशासन राहत कार्य में जुट गया और ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बारिश के दौरान मोहलिया गांव ने नहा रहा एक 9 वर्षीय विमल दीवार के नीचे दबकर जख्मी हो गया जिसको सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया।तहसील क्षेत्र के अनवा गांव में शिवानी देवी का कच्चा मकान भारी बारिश के चलते गिर गया वही भजनपुर गांव में भी परवीन का पक्का मकान आंशिक रूप से गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मोहलिया गांव में राम अवतार के आवासीय मकान की दीवार भी गिर गई। तहसील से लेखपालों की टीम ने गांवों में जाकर ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button