झांसी

बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय खेल दिवस पुरस्कार वितरण के साथ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

झांसी l  बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान झांसी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म उत्सव के उपलक्ष में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31 अगस्त 2025 का समापन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ । जिसके मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा रहे कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर जितेंद्र कुमार शर्मा निदेशक ने किया ।समापन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजलान के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सहायक रजिस्टर अतुल द्विवेदी ने संस्थान की प्रगति आख्या प्रस्तुत की निदेशक प्रोफेसर जितेंद्र कुमार शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा की बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में विकास की अपार संभावनाएं हैं हम इसको तकनीकी विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करना चाहते हैं उन्होंने खेल दिवस के बारे में कहा की हर गली हर मैदान खेल सारा हिंदुस्तान का नारा दिया तथा विद्यार्थियों को कहा कि खेल भी और खेलें भी इस वर्ष संस्थान में एक नई शाखा आई का भी शुभारंभ किया गया उन्होंने संस्थान के विकास हेतु संसद से सहयोग करने हेतु कहा। मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा ने कहा नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को तैयार करना है शिक्षा एक ऐसी चीज है जो बांटने से बढ़ती है अतः इसको लगातार बताते रहिए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जीडीपी में झांसी छठ में स्थान पर है आज तकनीक का दौर है हमें सुपर तकनीक के अनुसार छात्रों को तैयार करना है ।अंत में खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, भाषण वाद विवाद , के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर दिन प्रोफेसर एचपी यादव, प्रोफेसर यशपाल सिंह राजपूत अध्यक्ष छात्र क्रियाकलाप, प्रोफेसर डी सी ध्रुव कारिया , तरुण soota, आदित्य कुमार पादप, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सुमन यादव डॉक्टर एकता पांडे ए प्रोफेसर राहुल शुक्ला आदि उपस्थित रहे संचालन डॉक्टर सतीश कुमार ने किया आभार प्रोफेसर यशपाल सिंह राजपूत ने व्यक्त किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button