अमरोहा

अमरोहा में मूसलाधार बारिश से परेशान लोग

सड़कों पर जलभराव, कब्रिस्तान में 3 फीट पानी, धान-उड़द की फसलें गिरीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र में मौसम ने करवट बदली है। आसमान में काली घटाएं छाई हुई हैं। तेज हवाओं के साथ बिजली कड़क रही है। रात भर से जारी मूसलाधार बारिश ने हसनपुर और आसपास के इलाकों में जनजीवन को प्रभावित किया है। बारिश से मौसम सुहावना हुआ है।कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। ढक्का गांव में रात भर हुई भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ढक्का के कब्रिस्तान में नालियों का गंदा पानी भर गया है। कब्रिस्तान में करीब तीन फीट तक पानी जमा हो गया है।बारिश का असर अमरोहा जिले के अन्य हिस्सों में भी दिखा है। सैद नंगली, उझारी और रहरा में भी जोरदार बारिश हुई है। स्थानीय प्रशासन जलभराव की समस्या से निपटने में जुटा है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से धान की फसल गिर गई है। उड़द की फसल पानी में डूब गई है। किसान चिंतित हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button