बाराबंकी
तेज बारिश और हवा के कारण गिरे पेड़ आवागमन बाधित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। गोण्डा हाइवे पर तेज हवा और बारिश के कारण बसवाडी बाग के निकट पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया।जिसमें एम्बुलेंस भी फंस गई। गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण गोण्डा हाइवे के न्योला करसंडा बसवाड़ी बाग के निकट पेड़ गिर जाने से हाइवे पर करीब रामनगर जाने वाली लाइन 1 किमी व बाराबंकी जाने वाले यात्री करीब 2 किमी तक जाम की स्थिति से गुजरना पड़ा।जिससे करीब एक घण्टे आवागमन बाधित हो गया और हाइवे पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।अचानक हुई बारिश में पड़े गिर जाने से प्राइवेट हॉस्पिटल की एम्बुलेंस भी फंस गई। हाइवे जाम की सूचना पर पहुची मसौली पुलिस ने आवागमन को चालू कराया।लेकिन इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कोई भी अधिकारी नही पहुँचा।



