मुरादाबाद

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया

सात माह की गर्भवती होने पर साथ रखने से मना किया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। युवती एक जनवरी को प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया। युवक ने युवती से शादी करने का वादा करके अपने पक्ष में बयान दर्ज कराकर मुकदमे को खत्म कर दिया। मुकदमा खत्म होने के बाद सात माह की गर्भवती युवती को युवक ने अपने साथ रखने से मना कर दिया। युवती के माता पिता ने भी उसे ठुकरा दिया। अब वह अकेली किराये के मकान में रह रही है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी युवक और उसके माता पिता के खिलाफ FIR दर्ज की है।
आरोपी अनुज ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक मुहल्ला निवासी युवती को गोविंदनगर निवासी अनुज उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में अनुज ने यह कहते हुए दबाव बनाया कि तेरे पिता ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोपी अनुज ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच पीड़ित गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया।
डीआईजी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित अनुज, उसके पिता मुनेंद्र उर्फ मुंशी और उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button