पाकुड़

अनुशंसित 12 अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

Appointment letters were given to 12 recommended candidates

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सफल और अनुशंसित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही, 5 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार द्वारा रांची में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिससे पाकुड़ जिले में कुल 17 अभ्यर्थियों को कक्षा 6 से 8 विषय गणित और विज्ञान के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। इसके अलावा 3 प्रारंभिक सेवानिवृत्त शिक्षक और 1 माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, निदेशक आईटीडीए पाकुड़, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button