गोड्डा
गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेहरमा थाना क्षेत्र चॉमिन दुकान से अवैध विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा , गोड्डा : दिनांक 01 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक गोड्डा को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड में नई शराब नीति लागू होने के बाद पूर्व से संचालित शराब दुकानों के बंद होने का फायदा उठाकर ग्राम माणिकपुर भगैया में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है।सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्राम माणिकपुर भगैया स्थित अजय राम के चॉमिन दुकान में छापामारी की। जांच के दौरान दुकान से STERLING RESERVE 180 ML की 45 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त करते हुए दुकान संचालक अजय राम (उम्र 35 वर्ष, पिता स्व. मिड्डु राम, ग्राम माणिकपुर भगैया, थाना मेहरमा, जिला गोड्डा) को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में मेहरमा थाना कांड संख्या-145/25 दिनांक-01/09/25 दर्ज कर विधिसम्मत धाराओं के तहत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी-कर्मी:
1. पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी मेहरमा थाना
2. पु०अ०नि० सत्यदीय, मेहरमा थाना
3. स०अ०नि० सहदेव प्रसाद, मेहरमा थाना
4. स०अ०नि० बिरेन्द्र मंडल, मेहरमा थाना
5. आ०/464 लक्ष्मण दास, रिजर्व गार्ड, मेहरमा थाना
6. आ०/166 मो0 अफसर अली, रिजर्व गार्ड, मेहरमा थाना
गोड्डा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।



