उपायुक्त ने पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की किया समीक्षा
Deputy commissioner reviewed the animal husbandry and cow development department

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत अनुदान प्राप्त लाभुकों को एक माह के अन्दर पशुधन क्रय सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। साथ ही कार्यालय भवन को सुदृढ़ कराने तथा कार्यसंस्कृति सुव्यवस्थित बनाने हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित पशुपालन विभाग के सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि, जन उपयोगी योजनाओं का लाभ सर्वथा उपयुक्त व्यक्ति तक पहुंचाने के ध्येय के साथ पूरी तत्परता से कार्य किया करें। प्रचार प्रसार पर विशेष जोर दिया जाए ताकि सभी लोगों तक सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं दी जा रही सुविधाओं की जानकारी पहुंच सके। उपायुक्त के द्वारा जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन का भी निर्देश दिया गया।



