सिंगरौली

महिला एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चितरंगी पुलिस का सराहनीय नवाचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम के नेतृत्व में चितरंगी थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर एक नवाचार प्रारंभ किया गया है, जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।
दिनांक 05 जुलाई 2025 को माननीय मंत्री म.प्र. शासन श्रीमती राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मेधावी छात्रा सम्मान समारोह के अवसर पर थाना प्रभारी सुधेश तिवारी द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी छात्राओं, महिला शिक्षकों एवं महिला कर्मचारियों को दी गई। इसमें महिला ऊर्जा डेस्क, सी-बॉक्स पोर्टल, महिला हेल्पलाइन 1090 सहित अन्य पहलुओं पर विस्तार से बताया गया।
विद्यालय परिसर में ‘लेटर बॉक्स’ की स्थापना – नवाचार की अनूठी पहल
महिलाओं की गोपनीय शिकायतों के निवारण हेतु थाना चितरंगी द्वारा स्कूल परिसर में एक विशेष लेटर बॉक्स स्थापित किया गया है, जिस पर थाना प्रभारी, महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला सुरक्षा संबंधित संपर्क नंबर अंकित हैं। इस पत्र पेटिका की विशेषता यह है कि इसमें डाले गए प्रत्येक पत्र को केवल थाना प्रभारी अथवा महिला अधिकारी द्वारा खोला जाएगा, तथा हर शिकायत का त्वरित व गोपनीय समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कई बार छात्राएँ एवं कामकाजी महिलाएँ लोक लाज, एफआईआर या मीडिया में नाम आने के डर से उत्पीड़न सहती रहती हैं, जिससे उनमें अवसाद व मानसिक तनाव उत्पन्न होता है। यह पहल इसी कड़ी को तोड़ने का एक प्रयास है, जिससे वे निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा कर सकें।
थाना प्रभारी सुधेश तिवारी एवं उनकी टीम की इस पहल की मंत्री महोदया, पुलिस अधीक्षक, विद्यालय प्रबंधन, छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं आम जनता द्वारा सराहना की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button