धर्मराजस्थान

लांपुवा में बाबा रामदेव महाराज के भण्डारे में पांच हजार भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

धाम पर रामायण पाठ, हवन यज्ञ हुए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी। ग्राम पंचायत लांपुवा के जोहड़े में स्थित बाबा रामदेव महराज के धाम पर घनश्याम बोरवेल रींगस के तत्वाधान में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। धाम को रंग बिरंगे फूलों व लाईटों से सजाया गया। पुजारी पन्नाराम बाजिया ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1956 में हुई तभी से लगातार हर साल भण्डारा करते आ रहे है। धार्मिक कार्यक्रम में रामायण पाठ, हवन यज्ञ, पूजा अर्चना, महाआरती सहितअनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए। भण्डारे में लड्डू, पेठा, भुजिया, पुडी, सब्जी का भोग बनाकर बाबा रामदेव जी महाराज, बालाजी महाराज, झग्गु बाबा, भैरू बाबा, शंकर भगवान, तुलसी माता, ठाकुर जी महाराज सहित देवी देवताओं के भोग लगाया गया। करीब पांच हजार भक्तों ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। आस पास के गांव व दूरदराज से आये भक्तों ने धाम पर शीश नवाकर मन्नते मांगी। चौमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बाबा के धाम पर पहुंचकर शीश नवाया। पूर्व जिला परिषद् सदस्य फूलचंद बाजिया, पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र सिंह लांपुवा, भागीरथ मल लांपुवा जीएसएस अध्यक्ष, भूदाराम, सीताराम, ठेकेदार श्रीराम बाजिया, राजू, शंकर लाल, मुकेश, श्यामलाल, महादेव,विजयपाल, रवीन्द्र, जयराम, सुरेश सहित अनेक सैकड़ों ग्रामीण थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button