पाकुड़

सीओ एवं थाना प्रभारी किया होटल/ लॉज/ ज्वेलरी शॉप व पेट्रोल का निरीक्षण

CO and police station in-charge inspected hotel/lodge/jewelry shop and petrol pump.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी त्यौहारों के ध्यानार्थ पाकुड़ अंचलाधिकारी अरबिंद बेदिया एवं नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के संयुक्त नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटल, लॉज, ज्वेलरी शॉप, पेट्रोल पंप आदि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी द्वारा सीसीटीवी कैमरा की स्थिति, रजिस्टरों का संधारण, आगंतुकों का विवरण, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता की जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को निर्देश दिया कि सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत रहें तथा रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए।अंचलाधिकारी ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन में आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button