अमरोहा
घोड़ा तांगे की टक्कर से लेखपाल की मौत
अमरोहा में बाइक से घर जा रहे थे, डीएम ने परिजनों को दी सांत्वना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : नौगांवा सादात में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नौगांवा-अमरोहा रोड पर गांव बादशाहपुर के सामने एक घोड़ा तांगे ने बाइक सवार लेखपाल को टक्कर मार दी।हादसे में 45 वर्षीय लेखपाल केशव शरण गंभीर रूप से घायल हो गए। वह कानपुर के रहने वाले थे और अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लेखपाल को जिला अस्पताल ले गई।अस्पताल में चिकित्सकों ने केशव शरण को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी निधि गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। तहसील के कई कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी है।




