कानपुर
5 दिसंबर से राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : टाइप वन डायबिटीज़ के बारे में ज़्यादा लोग नहीं जानते हैं। यह डायबिटीज़ बच्चों को बहुत छोटी उम्र में हो जाती है और जीवन भर उनके साथ रहती है। इस कारण से इन बच्चों और उनके परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। टाइप वन डायबिटीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रबंधन में सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। कानपुर में 5,6 और 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए “टाई अप” नाम चुना गया है,जो इस मुद्दे पर चर्चा और ज्ञान साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। कानपुर डायबिटीज के ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्यों ने बृजेश पाठक से मुलाकात की, जो कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री हैं। उन्हें टाइप एक डायबिटीज पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन “टाईअप” में आमंत्रित किया गया, जिसमें देश भर के टाइप एक डायबिटीज के विशेषज्ञ डॉक्टर,शिक्षाविद और आहार विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि यह सम्मेलन 5, 6 और 7 दिसंबर को कानपुर में आयोजित होगा। वही बृजेश पाठक ने आमंत्रण के लिए सहज स्वीकृति दी इनको आमंत्रित करने वालों में डॉक्टर ऋषि शुक्ला के नेतृत्व में डॉक्टर प्रवीण कटियार,डॉक्टर सौरभ मिश्रा,लखनऊ के आर एस एस डी आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुज माहेश्वरी और डॉ अजय तिवारी शामिल रहे इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर दीपक याग्निक हैं तथा कार्यक्रम की उपाध्यक्ष डॉक्टर संगीता शुक्ला हैं। यह कार्यक्रम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक के नेतृत्व में होना तय किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉक्टर ऋषि शुक्ला,वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉक्टर अनुराग बाजपेयी,कोषाध्यक्ष प्रवीन सचदेवा,वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर भास्कर गांगुली,टेक्नोलॉजी सचिव डॉक्टर सौरव मिश्रा,सेक्रेटरी ऑफ एडवोकेसी एंड एन जी ओ अफेयर्स डॉक्टर मनीषा गुप्ता,संयुक्त वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर विभा यादव,संयुक्त आयोजन सचिव डॉक्टर सुमित गुप्ता और डॉक्टर विपिन श्रीवास्तव हैं।



