
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : सैदनगली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सैदनगली में हुई गोकशी की घटना के 8 घंटे के भीतर की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान उझारी निवासी शोएब के रूप में हुई है। उसका साथी दानिश मौके से फरार हो गया। शोएब पर अमरोहा और दिल्ली में पहले से गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत के अनुसार, बुधवार सुबह ढक्का सैदनगली मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखे। रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपी से एक बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस और गोकशी के औजार बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि 2 दिन पहले सैदनगली के चांदपुर में उसने गोकशी की थी। पुलिस फरार आरोपी दानिश की तलाश कर रही है।




