पाकुड़

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आवास योजनाओं की प्रगति का किया समीक्षा

Progress of housing schemes reviewed through video conferencing

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने अबुआ आवास योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 में 150 एवं वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 400 आवास 15 सितम्बर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 21 एवं 2025-26 में 200 लंबित प्लिंथ जियो टैग में प्रगति 15 सितम्बर तक करने का निर्देश दिया गया। वहीं पीएम जनमन अंतर्गत 15 सितम्बर तक 225 आवास पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। आवास योजना ग्रामीण मेसन ट्रेनिंग वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु राजमिस्त्री का सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही पीएम आवास ग्रामीण, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 200 आवास पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। पीएम आवास ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2016-22 में प्रखंड अमडापाड़ा के अधिग्रहित क्षेत्र के 181 लाभुकों से रिकवरी हेतु नोटिस करने का निदेश दिया गया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत लाभुकों को प्रथम किस्त भुगतान करने का निदेश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button