
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गजरौला मार्ग पर मनौटा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारी भरकर गजरौला जा रहे टेंपो को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जनपद संभल के थाना नखासा निवासी कमल सैनी (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल कमल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव गांव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि कमल मजदूरी करने जा रहे थे। उनकी मौत से पत्नी बबीता और तीन छोटी बेटियां राधिका, मनी और श्री अनाथ हो गई हैं।कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



